क्या अविवाहित लड़कियाँ करवा चौथ रख सकती हैं?
करवा चौथ सिर्फ़ और सिर्फ़ विवाहित महिलाओं के लिए है, क्योंकि पति की लंबी उम्र के लिए रखी है। हमारी राय ये है कि अज्ञान और अबोधवश में आकर किसी को भी परंपरा और संस्कृति से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।
अविवाहित लड़कियाँ करवा चौथ क्यों मनाती हैं?
वैसे तो करवा चौथ विवाहित महिलाओं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। लेकिन आजकल अज्ञानवश कुछ अविवाहित लड़कियाँ प्रेम की एक अलग ही परिभाषा बना चुकी हैं। हालाँकि हमारी सलाह यही है कि सिर्फ़ विवाहित स्तियों को ही करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए।
क्या मैं पीरियड्स के दौरान करवा चौथ रख सकती हूं?
हाँ! क्योंकि पीरियड्स अशुद्धि की निशानी नहीं है। पीरियड्स के दौरान काम करने की सलाह इसलिए नहीं दी जाती है ताकि महिलाएँ आराम कर सके। लेकिन कई सालों से पीरियड्स को अशुद्धि के रूप में देखा जाने लगा है।
इसलिए हमारी राय ये है कि यदि आप पीरियड्स में स्वास्थ्य महसूस कर रही हैं, और व्रत रख सकती हैं तो ही रखिए। पीरियड्स के दौरान आप चाहे तो पानी पीर भी व्रत रख सकती हैं।
क्या अविवाहित लड़की करवा चौथ पर पानी पी सकती है?
हाँ अविवाहित लड़कियाँ करवा चौथ पर पानी अवश्य पी सकती हैं, क्योंकि अविवाहित लड़कियाँ करवा चौथ का व्रत नहीं रखती है। इसलिए वो खाना भी खा सकती हैं।
श्री घर पर करवा चौथ से जुड़े और भी लेख हैं, आपके करवा चौथ को सफल बनाने के काफ़ी मदद कर सकते हैं। तो लेख का लाभ भी अवश्य उठाए। और आगे भी ऐसी ही सटीक और सनातन धर्म से जुड़ी जानकारी के लिए बने रहे श्री घर के साथ।
ज़रूर पढ़े :- करवा चौथ का चांद कब निकलेगा?