You are currently viewing कब है छठ पूजा

कब है छठ पूजा

कब है छठ पूजा: वैसे तो छठ पूजा बिहारियों के लिए ही इमोशन था लेकिन अब सोशल मीडिया की वज़ह से काफ़ी लोगों ने छठ पूजा के महत्व को समझा और अब ये देश और विदेश दोनों में ही मनाएँ जाने लगा है।

वैसे तो गांव में रहने वालों लोगों को तो छठ पूजा व्रत के सभी शुभ मुहूर्त पता ही होंगे, लेकिन हम यानी श्री घर इस लेख में आपके लिए लाएँ हैं, अपने शहरी भाई- बहनों के लिए छठ पूजा कब है? यानी छठ पूजा का शुभ मुहूर्त ताकि वो उसी हिसाब से घर में व्रत या घर जाने की टिकट करवा सके।

तो बीच में बिना पेज को पीछे किए इस लेख को अंत तक पढ़िए, और अपनी सखी-सहेलियों व परिवार के साथ ज़रूर साझा कीजिए, ताकि छठ पूजा 2025 के शुभ समय और विधि की पूरी जानकारी सब तक पहुँच सके।

छठ पूजा 2025 कब है और इसकी तिथि क्या है?

साल 2025 में छठ पूजा का पर्व हर बार की तरह “नहाय-खाय” से शुरू होगा जो कि 25 अक्टूबर, शनिवार को है। और सुबह वाले अर्घ के साथ जो की 28 अक्टूबर, मंगलवार को है इसके साथ ही ये त्यौहार समाप्त हो जाएगा इस दौरान व्रतधारी महिलाएँ और पुरुष सूर्यदेव एवं छठ मइया की आराधना करते हैं, ताकि परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे।

छठ पूजा 2025 की तीनों मुख्य तिथि और शुभ मुहूर्त

छठ पूजा 2025 में नहाय-खाय, खरना और अर्घ्य के दिन सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

  • 25 अक्टूबर (शनिवार) को नहाय-खाय से व्रत का आरंभ होगा। व्रती स्नान कर घर की शुद्धि करते हैं और एक बार सात्त्विक भोजन ग्रहण करते हैं।
  • 26 अक्टूबर (रविवार) को खरना का दिन होगा। इस दिन पूरा दिन निर्जल उपवास रखा जाता है और शाम को गुड़-चावल की खीर व केले का प्रसाद अर्पित किया जाता है।
  • 27 अक्टूबर (सोमवार) को डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा।
  • 28 अक्टूबर (मंगलवार) को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत का पारण किया जाएगा।

प्रत्येक दिन का शुभ मुहूर्त क्षेत्र अनुसार भिन्न होता है, इसलिए स्थानीय पंचांग देखना श्रेष्ठ माना गया है।

छठ पूजा संध्या अर्घ्य 2025 में कब है?

छठ पूजा संध्या अर्घ्य 2025 सोमवार, 27 अक्टूबर की शाम को किया जाएगा। इस समय व्रती घाटों पर सूर्यास्त से कुछ पहले जल, दूध और दीपक के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं। यह क्षण छठ पर्व का अत्यंत भावनात्मक और पवित्र समय माना जाता है।

छठ पूजा सुबह अर्घ्य 2025 में कब है?

छठ पूजा सुबह अर्घ्य 2025 मंगलवार, 28 अक्टूबर को होगा। उषा अर्घ्य के समय व्रती महिलाएँ और पुरुष उगते सूर्य को जल से भरे कलश के साथ अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह क्षण व्रत-पारण का प्रतीक होता है और माना जाता है कि इससे घर-परिवार में दीर्घायु और समृद्धि आती है।

छठ पूजा नहाय-खाय 2025 कब है?

नहाय-खाय 2025 का दिन 25 अक्टूबर, शनिवार होगा। छठ पूजा का पहला चरण होने के कारण यह दिन शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक है। इस दिन लौकी-भात और गुड़ से बना सात्त्विक भोजन ग्रहण किया जाता है, जिससे शरीर और मन दोनों शुद्ध माने जाते हैं।

छठ पूजा खरना 2025 कब है?

छठ पूजा खरना 2025 रविवार, 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन व्रती सुबह से शाम तक बिना जल के उपवास रखते हैं। सूर्यास्त के बाद खीर, गुड़, केले और रोटी का प्रसाद बनाकर छठ मइया को अर्पित किया जाता है। यही प्रसाद व्रतधारी ग्रहण करते हैं और अगले दिन के लिए पूर्ण उपवास का संकल्प लेते हैं।

छठ पूजा 2025 का यह पावन पर्व 25 से 28 अक्टूबर तक आस्था और श्रद्धा से मनाया जाएगा। नहाय-खाय से शुरुआत, खरना से संयम, और दोनों अर्घ्यों से सूर्यदेव के प्रति आभार व्यक्त करने की यह परंपरा करोड़ों श्रद्धालुओं को ऊर्जा और आशा से भर देती है। जो व्यक्ति पूरे मन से छठ व्रत करता है, उसे स्वास्थ्य, सौभाग्य और समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है।

छठ पूजा से जुड़ी और भी जानकारी के लिए आप श्री घर वेब साईट को अच्छे से एक्स्प्लोर करें, क्योंकि हमने कोशिश की है कि हम छठ पूजा से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी आप तक पहुँचा सके।

जय छठी मैया
Also visit:- www.jagran.com